फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में 26 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हापुड़ में 26 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 26 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार जिले में ई-पॉप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीनों से गेहूं की खरीद की जाएगी। बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए ई-पॉप मशीनों से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके अलावा किसान के साथ परिवार के एक सदस्य का भी इस बार ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। यह नामित सदस्य भी किसान के स्थान पर गेहूं बेच सकेगा। क्रय एजेंसियां एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद करेंगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शासन से गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन विपणन विभाग ने 26 केंद्रों को गेहूं खरीद के लिए प्रस्तावित किया है। वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। जिला विपणन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में इस बार 26 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसमें खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ के 19, एफसीआइ के दो और मंडी समित द्वारा एक केंद्र खोला जाएगा, जिसमें गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक में नौ, धौलाना में सात, सिभावली और हापुड़ में पांच-पांच गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर कराना होगा। वह स्वयं अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अगर कोई दिक्कत है तो किसी भी जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे की मदद ले सकते हैं। पंजीकरण में ओटीपी की व्यवस्था है। इसलिए किसान अपना वर्तमान मोबाइल नंबर ही दर्ज करना होगा। एक मार्च से किसानों का विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। किसान के साथ उसके परिवार का एक सदस्य भी आधार नंबर के साथ अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराएगा।
विज्ञापन

सबसे महत्वपूर्ण है कि इस बार जिले के सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीनों से गेहूं खरीदा जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसान के साथ उसके परिवार का एक सदस्य भी उसकी गैर मौजूदगी में क्रय केंद्र के ई-पॉप मशीन पर अंगूठा लगाकर अपना गेहूं बेच सकेगा। बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने ई-पॉप मशीनों के जरिए गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि गेहूूं खरीद के लिए बारदाने की कमी नहीं होगी। फिलहाल शुरुआती खरीद के लिए 60 हजार बोरे विभाग में उपलब्ध हैं और बुलंदशहर से 1.80 लाख बोरे मंगवाये जा रहे हैं। जिले में गेहूं खरीद के लिए 2.40 लाख बोरों की आवश्यकता है। कुल मिलाकर बारदाने की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें