फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकर से लैस हुए जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटर, लिंग परीक्षण पर कसेगी लगाम

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रैकर से लैस हुए जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटर, लिंग परीक्षण पर कसेगी लगाम
विज्ञापन

हापुड़। जिले में लिंग परीक्षण का गोरखधंधा करने वालों को ट्रैकर जेल की हवा खिलाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 47 अल्ट्रासाउंड मशीनों पर ट्रैकर लगा दिया गया है। यह मशीन की हर गतिविधि को संदेश के जरिए विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाएगा। निगरानी के लिए स्पेशल विंग भी तैयार कर दी गई है।
लड़का और लड़कियों का लिंग अनुपात स्थिर होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पीछे कन्या भ्रूण हत्या को बड़ा कारण माना जाता है। गुलावठी में शनिवार को लिंग परीक्षण के भंडाफोड़ से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में अफरातफरी मच गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस गोरखधंधे का सूत्रधार हापुड़ जिले का ही रहने वाला था। हापुड़ के पूठ में पहले भी भ्रूण जांच का भंडाफोड़ हो चुका है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर इस चुनौती से निपटने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। जिले में संचालित 47 अल्ट्रासाउंड मशीनों पर ट्रैकर लगाया गया है। हाल ही में करीब 3 मशीनों का पंजीकरण किया गया है, इनके संचालकों को भी ट्रैकर लगाने के आदेश दिए गए हैं। मशीनों की निगरानी के लिए स्पेशल विंग कौन नियुक्त कर दिया गया है।
ट्रैकर एक तकनीकी यंत्र है, जिसे अल्ट्रासाउंड मशीन पर लगाया जाता है। मशीन में होने वाले प्रत्येक अल्ट्रासाउंड का पूरा डाटा यह अपने अंदर सुरक्षित रखता है। रात में 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले होने वाली प्रत्येक अल्ट्रासाउंड का संदेश यह अधिकारियों तक भेजता है।
अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक प्रतिदिन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखेंगे। सेंटर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को संचालक डिलीट नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में अधिकारियों ने निर्देशित कर दिया है कि निरीक्षण के दौरान यदि वीडियो है नहीं मिली तो संदेह के तौर पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ व पीसीपीएनडीटी के नोडल डॉ. राकेश अनुरागी का कहना है कि जिले में लिंग परीक्षण करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मशीनों पर लगा ट्रैकर प्रत्येक अल्ट्रासाउंड की जानकारी विभाग तक पहुंचाएगा। निरीक्षण के लिए स्पेशल टीम का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें