फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कार्य का बहिष्कार करते कर्मचारी। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन (एमडीआईईयू) के पदाधिकारियों ने चार्टर पुन: निर्धारण, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा और आइपीओ के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध भी जताया।
यूनियन के उपाध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा कि सरकार अगस्त 2017 से वेतन पुन: निर्धारण नहीं कर रही है। इसका खामियाजा एलआईसी कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। बजट में एफडीआई की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़कर 74 प्रतिशत कर दिया है। भारत के बीमा क्षेत्र में मालिकाना हक विदेशी पूजीपतियों को हासिल हो जाएगा। अभी तक जो लाभ भारत को होता था। वह अब विदेशों को होगा। यह व्यवस्था राष्ट्रीय हित में नहीं है। जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम अपने लाभ को भारत में ही खर्च करती है। अब सरकार आइपीओ के माध्यम से एलआईसी का शेयर मार्केट लाना चाहती है। जोकि एकदम उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जसवीर सिंह, सावन पाल, शकील, कुलदीप, रविंद्र, प्रदीप, बीडी शर्मा, जितेंद्र, ममता बंसल, चंचल, दीपा, सुनीता, मुनेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, पंकज जैन, नेपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, केवी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें