फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गिरोह के चार बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय गिरोह के चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात पुलिस और एसओजी बी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार को लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस को लूटा गया एक कैंटर बरामद हुआ। जबकि तीन आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए।
सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि देहात क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी। मुखबिर से लूट करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह के बारे में जानकारी मिली। देहात पुलिस ने एसओजी टीम के साथ घेराबंदी शुरू कर दी। टीम ने मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि तीन बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की निशानदेही में बदमाशों की पहचान शहजाद निवासी मंसूरपुर, साजिद निवासी फुलड़ी, सलमान निवासी मुरादपुर हाबल व मोहसीन निवासी मितापुर किठौर के रूप में हुई।
विज्ञापन

टीम को बदमाशों के पास दो एलईडी टीवी, चार बैट्रे, दो इंवर्टर, एक लाख 85 हजार की नकदी, एक कैंटर, दो तमंचे, एक चाकू और सात जिंदा कारतूस मिले। टीम पकड़े गए बदमाशों से गहन पूछताछ में जुटी हुई है। टीम में थाना देहात प्रभारी उत्तम सिंह राठौर और एसओजी बी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह आदि पुलिसकर्मी रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें