फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बिजली बिलों में सरचार्ज माफी पर फैसला आज

Tue, 02 Mar 2021 11:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
किसानों के बिलों पर फैसला आज - फोटो : राजन राय
विज्ञापन
नलकूप बिल घोटाले में फंसे जिले के हजारों किसानों की सरचार्ज माफी पर बुधवार को फैसला होगा। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर एमडी से वार्ता करने के बाद मुख्य अभियंता स्थिति को स्पष्ट करेंगे। हजारों किसानों के बिलों में लाखों का सरचार्ज जुड़कर आ रहा है, जिसकी माफी की मांग काफी समय से उठती रही है। हर वर्ष आने वाली योजनाओं से ऐसे किसानों को बाहर कर दिया जाता है। लेकिन इस बार उम्मीद है कि किसानों को योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के हापुड़ डिवीजन में वर्ष 2003 में लेजरों में गड़बड़ी कर करीब 225 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी के आड़ में वर्ष 2009 में भी इसी तरह का एक और घोटाला हुआ था। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा है। आलम यह है कि घोटाले के आरोपी खुले घूम रहे हैं और पूरा बिल जमा करने के बावजूद भी हजारों किसानों के बिलों में लाखों की बकायेदारी जुड़कर आ रही है।

दिलचस्प बात यह है कि हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में आने वाले किसानों पर करीब दो अरब की बकायेदारी पहुंच रही है, इसमें आधे से ज्यादा सरचार्ज जोड़ा गया है।
शासन द्वारा हर साल किसानों के लिए ओटीएस शुरू की जाती है। इसमें किसान बिलों पर लगी पेनल्टी को छोड़कर बाकी बकाया जमा कर देते हैं। इसी योजना के इंतजार में किसान वर्षभर बिल जमा नहीं करते हैं। लेकिन निगम में हुआ घोटाला हजारों किसानों के लिए सिर का दर्द बन गया है।
विज्ञापन


हालांकि अब जिले में ओटीएस लागू हो चुकी है। किसान इस योजना से उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन किसानों के बिलों से सरचार्ज माफी की हिम्मत स्थानीय अधिकारी नहीं जुटा पा रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में उच्चस्तर पर वार्ता चल रही है। मुख्य अभियंता संभवत बुधवार को इसकी स्थिति स्पष्ट कर देंगे कि इन किसानों को योजना का किस तरह लाभ दिया जाए।

तेजी से बढ़ रहा सरचार्ज
बिजली के बिलों पर लगने वाला विलंब चार्ज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। एक अधिकारी के अनुसार हर तीन साल में बकायेदारी दोगुनी होती जाती है। यही कारण है कि इन दिनों जिले में नलकूप घोटाले की रकम 400 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है।

वर्ष 2004 के बाद वाले किसानों के बिल होंगे संशोधित
जिले में वर्ष 2004 के बाद नलकूप का बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों के बिलों में यदि कोई गड़बड़ी होगी तो उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा, साथ ही ओटीएस का भी उन्हें लाभ मिलेगा।

अधिकारी कहिन
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जिन किसानों के बिलों में बड़ी बकायेदारी है, इसे लेकर अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। मुख्य अभियंता जल्द ही इसकी स्थिति को स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें