फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने कमाया सात करोड़ का लाभ, प्रदेश में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने कमाया सात करोड़ का लाभ, प्रदेश में मिला पहला स्थान
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश में परचम लहराने वाले हापुड़ डिपो की बसें यात्रियों की सेवा में महज 10 महीने के अंदर 1.21 करोड़ किलोमीटर दौड़ गई और 43.72 करोड़ का राजस्व कमाया। इसमें 6.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ है, प्रदेश में हापुड़ डिपो शासन की समीक्षा में प्रथम स्थान पर रहा है। परिवहन मंत्री ने इस डिपो को अपनी प्राथमिकता में रखा है। इस उपलब्धि से अधिकारियों में खुशी का माहौल है।
हापुड़ डिपो रीजन स्तर पर हमेशा ही पहले स्थान पर रहता है। अब प्रदेश स्तर पर भी इस डिपो का परचम लहरा रहा है। एआरएम एनपी सिंह के नेतृत्व में बसों का संचालन दिनों दिन गति पकड़ रहा है। शासन स्तर पर अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक समीक्षा की गई। इसमें हापुड़ डिपो की सभी 110 बसों ने यात्रियों को करीब 1.21 करोड़ किलोमीटर सफर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि इन 10 महीनों में कुल 43.72 लाख रुपये का राजस्व कमाया गया। इसमें 6.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ मिला। शासन ने इस उपलब्धि पर हापुड़ डिपो को प्रथम स्थान पर रखा। भविष्य में भी बसों का संचालन इसी तरीके से कराया जाएगा। यात्रियों को बेहतर बस सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें