फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खाना बनाते हुए लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में खाना बनाते हुए लगी आग
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरगेट में सोमवार रात घर में खाना बनते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जिससे घर में रखे विद्युत उपकरण, फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला सिकंदर गेट में एहसान की पत्नी सोमवार की रात को रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई और आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती तब तक घर में रखी वॉशिंग मशीन, फ्रीज, एसी व अन्य फर्नीचर जल गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एफएसओ सोमदत्त का कहना है कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। खाना बनाते समय गैस लीक होने से किसी कारण से आग फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें