फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला समेत एक किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिला समेत एक किशोरी लापता
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र की एक गांव से दो बच्चों की मांग मां संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी महिला का सुराग नहीं लग सका। महिलाओं के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं गढ़ के एक गांव से एक किशोरी और बहादुरगढ़ क्षेत्र एक महिला भी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हैं। पुलिस तीनों की तलाश कर रही हैं।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 8 फरवरी को उसकी पत्नी घर से गांव में स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां दवाई लेने गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। पीड़ित ने बताया कि महिला की तलाश के लिए रिश्तेदार समेत अन्य जगहों पर जानकारी लेनी चाही, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर महिला की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं बहादुरगढ़ थाना एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें बताया कि उसकी शादीशुदा बहन कुछ दिन पहले उसके घर आई थी। जो 21 फरवरी की रात 11 बजे बिना परिजनों को बताए घर से लापता हो गई, जिसकी तलाश के लिए कई जगहों पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता न लग सका, जिसके चलते चिंता जता रहे परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित थानाध्यक्षों का कहना है कि दोनों मामलों में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर जल्द ही लापता व्यक्तियों की बरामदगी की कर ली जाएगी। वही गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी है। जिसमें बताया 21 फरवरी की देर रात से 16 वर्षीय बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई है। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर लापता किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर लापता किशोरी की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें