फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बझैड़ा में किसानों की महापंचायत, दो मार्च को घेरेंगे डीएम दफ्तर

विज्ञापन
बझैड़ा में महापंचायत करते किसान। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
बझैड़ा में किसानों की महापंचायत, दो मार्च को घेरेंगे डीएम दफ्तर
विज्ञापन

पिलखुवा। गांव बझैड़ा खुर्द में रिलायंस पावर प्रोजेक्ट की जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस न होने पर रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने दो मार्च को डीएम कार्यालय घेराव की घोषणा की।
धौलाना विकास खंड क्षेत्र के गांव बझैड़ा खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को महाराजा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के तत्वावधान में किसानों की महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष मंगू सिंह राणा और संचालन युधिष्ठर सिंह ने किया। महापंचायत में नंदलाल, बझैड़ा खुर्द, बहरमंदपुर, जादोपुर, देहरा, ककराना, धौलाना समेत कई गांवों के हजारों किसानों ने भाग लिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने कहा कि जब विभिन्न पार्टियों के नेताओं और अन्य दूसरे किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस हो सकते हैं, तो रिलायंस पावर प्रोजेक्ट की जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे क्यों नहीं वापस हो सकते। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि दो मार्च तक किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और जमीन में किसानों के नाम अंकित नहीं किए गए तो हजारों किसान दो मार्च को डीएम हापुड़ कार्यालय का घेराव करेंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। महांपचायत में मनोज भारद्वाज ने कहा कि किसान अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। जिसकी शुरूआत दो मार्च से की जाएगी। महापंचायत में रविंद्र सिंह, महिला ब्रिगेड़ की अध्यक्ष राजकुमार, धर्मपाल, सुरेन्द्र सिंह, चन्द्र मोहन चौहान, राकेश, कुवरपाल, डा. जयपाल, राहुल, मदनपाल, शंकरलाल समेत दर्जनों किसानों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विजय पाल, बलवीर सिंह, हरचरन, मनोज, किशन, नन्दकिशेर, महेश, अनिल, शंकर, मोहर सिंह, सुभाष, अरविन्द, सूरज, सतीश, हरी सिंह, चंद्रपाल, राजपाल, मल्लू, सुरेंद्र, सतपाल, मदन, अंकित, कृष्ण, तेजपाल, डालचंद, ओमपाल,व् ओमवीर, देवेन्द्र, राजू, वीरपाल, हारून, रवि, लौकेश समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
यह था मामला-
विकास खंड धौलाना क्षेत्र के सात गांवों की जमीन को सरकार द्वारा रिलायंस पावर परियोजना के तहत अधिग्रहण किया जा रहा था। जिसका किसानों ने विरोध किया। विरोध के चलते सरकार ने सात गांवों के सैकड़ों किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया था। किसान उन्हीं मुकदमों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
किसानों को आप का समर्थन
बझैड़ा खुर्द में किसानों की महापंचायत में आप के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने महापंचायत में किसानों को पार्टी का समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि आप पार्टी किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और उनके नाम जमीन में दर्ज कराने की मांग करते उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में आप का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें