बैंक कर्मचारियों ने निजीकरण का किया विरोध
हापुड़। बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक के पास विरोध प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मियों ने बताया कि निजीकरण की प्रक्रिया को रोका जाए। साथ ही सरकारी बैंकों को मजबूत बनाया जाए। केनरा बैंक आंचलिक कार्यालय आगरा द्वारा सिर्फ महिलाओं का स्थानांतरण किया जाना शर्मनाक है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
इस मौके पर आरके माहेश्वरी, एलआर गुप्ता, पीके गर्ग, सतीश, मुकेश, बलराज, सतीश, अभिषेक, राज, राहुल, रोशन, विकास, सुशील, आशीष, विनोद, मनोज, प्रेम शंकर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।