फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को दिया धरना

विज्ञापन
सिंभावली थाने में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को दिया धरना
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्ष की मासूम के अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर सिंभावली थाने पहुंचे ग्रामीण धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी थाने पहुंचे और ग्रामीणों का समर्थन किया। पुलिस द्वारा आश्वासन के बाद आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देकर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। उधर, पुलिस दरिंदे की तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तार का दावा कर रही है। पुलिस जल्द ही उसका स्केच जारी कर सकती है।
सिंभावली के गांव निवासी बच्ची के अपहरण और उसके बाद किठौर क्षेत्र के गांव महलवाला के जंगल में उसके साथ दरिंदगी के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना का खुलासा न होने पर शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने सिंभावली थाने का घेराव किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता भी पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने 24 घंटे का समय मांगते हुए ग्रामीणों को शांत कराते हुए धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। देर रात तक आरोपी का स्केच जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा युवक के चेहरे लगभग साफ हो गया है, एक बाइक भी ट्रैस हुई है। जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की चार टीमें आरोपी की खोज में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें