फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं से जनता को लाभ दिलाना प्राथमिकता - डीएम

विज्ञापन
जिला मुँख्यालय पर निरीक्षण करते नवनियुक्त डीएम अनुज सिंह.. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं से जनता को लाभ दिलाना प्राथमिकता - डीएम
विज्ञापन

हापुड़। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाएगा, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डीएम अनुज सिंह ने सोमवार को हापुड़ के 13वें डीएम के रूप में चार्ज संभाला। अधिकारी, कर्मचारियों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हर हाल में पूर्ण किया जाए। कोई भी पात्र योजनाओं से वंचित न रहे। समस्त विभाग अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वाह करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, वह 2013 बैच के आईएएस हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ट्रेनिंग बलिया में बतौर एसडीएम के पद पर हुई। इसके बाद वह गोरखपुर में तीन साल सीडीओ रहे, एक साल से गोरखपुर में विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर रहे। जिसके बाद उनका हापुड़ स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को डीएम अनुज सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में चार्ज लिया। इससे पहले उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही उन्होंने कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर, अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें