फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े युवक ने युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन दहाड़े युवक ने युवती को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव असौड़ा में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने युवती की कनपटी पर गोली मार दी। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। हालांकि आरोपी घटना स्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार दोपहर देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत असौड़ा गांव में नाले के पास एक खाली प्लॉट में एक युवक ने कुछ देर युवती से बात करने के बाद युवती की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली चला दी। हालांकि युवक का निशाना चूकने के कारण गोली कनपटी पर नहीं लगी। गोली लगते ही युवती लहूलुहान होकर गिर गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कंप्यूटर क्लास के लिए युवती कहकर निकली थी। गांव असौड़ा निवासी एक युवक को उसने खराब लेपटॉप ठीक करने के लिए दिया था। दोपहर के बाद युवती उक्त युवक से अपना लेपटॉप वापस लेने जा रही थी। परिजनों के अनुसार मेरठ रोड से गांव असौड़ा के रास्ते पर पहुंचने के बाद युवक ने उसे रोक लिया और गोली मार दी।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले का पर्दाफाश करने के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम को लगाया गया है। आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना एक अस्पताल के पास हुई है। अस्पताल के बाहरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। घटना तो सीसीटीवी में कैद नहीं हुई। लेकिन आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव असौड़ा का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज में युवक युवती के साथ बात करता हुआ एक खाली प्लॉट की तरफ आ रहा है। आसपास के लोगों ने भी बताया कि युवक और युवती पैदल थे और घटना से पहले सड़क पर काफी देर तक बात करते हुए टहल रहे थे। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना से पहले आरोपी युवक पास के ही अस्पताल में मरहम पट्टी कराने आया था। बताया जाता है कि युवक दुर्घटना में घायल हुआ था। जिसके लिए उसने मरहम पट्टी कराई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखने के बाद चिकित्सक ने उसे पहचाना था और पुलिस को यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें