फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट संचालकों ने खड़े किए हाथ, रामपुर रोड पर कूड़ा हो रहा डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
 पिलखुवा में मुकीमपुर रोड पर बना सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट इन दिनों बिजली की ओवरलोड की समस्या से जूझ रहा है जिसके चलते प्लांट संचालकों ने हापुड़ का कूड़ा लेने से इनकार कर दिया है। जिसके चलते शहर से प्रतिदिन निकलने वाले 99 टन कूड़ा रामपुर रोड पर डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हापुड़ में 41 वार्ड हैं। इन वार्डों से नगर पालिका द्वारा घर-घर से कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। पालिका के सभी वार्डों से प्रतिदिन करीब 99 टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा निस्तारण के लिए हापुड़ में अभी तक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं बन पाया है लेकिन शहर का कूड़ा पिलखुवा के मुकीमपुर गांव के पास बने सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में डाला जा रहा था। हापुड़ नगर पालिका की गाड़ियों कूड़ा लेकर इस प्लांट तक लेकर आती थीं। लेकिन पिछले डेढ़ साल से शहर का कूड़ा इस प्लांट में नहीं जा रहा है। जिसके चलते रामपुर रोड पर इस कूड़े को डंप किया जा रहा है। इस रोड पर कूड़ा डाले जाने के कारण यहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो रहा है। लेकिन नगर पालिका के पास भी कोई चारा नहीं है। हालांकि पालिका ईओ ने 23 दिसंबर 2020 में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट प्रबंधन को पत्र लिखा। जिसके जवाब ने प्लांट प्रबंधन ने बताया है कि प्लांट की बिजली लोड क्षमता कम है, जो कि अभी तक बढ़ी नहीं है। इसलिए प्लांट हापुड़ क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को लेने में अक्षम हैं। प्लांट प्रबंधन के इस जवाब से पालिका के अधिकारी भी परेशानी में आ गए हैं। हापुड़ के कूड़ा निस्तारण की उम्मीद पिलखुवा प्लांट के बिजली लोड क्षमता के बढ़ने पर टिकी हुई है।
----
रामपुर रोड पर लग रहा कूड़े का ढेर
करीब डेढ साल से हापुड़ नगर पालिका वार्डों से निकलने वाला 99 टन कूड़ा रोजाना रामपुर रोड पर डाला जा रहा है। इसके चलते यहां पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। हालांकि कूड़ा निस्तारण के लिए पिछले साल रेमीडेशन की प्रक्रिया अपनाई गई थी। इससे कूड़े की क्षमता को केमिकल की मदद से कम किया गया, लेकिन यह प्रक्रिया बीच में ही बाधित हो गई। वर्तमान में कूड़े को बिना निस्तारित किए ही डाला जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में भी बदबू उड़ती रहती है। रामपुर रोड से गुजरने वाले हजारों ग्रामीणों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण अटका
नगर पालिका परिषद हापुड़ का रामपुर रोड पर सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है। शासन से भी करीब छह करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है, लेकिन तकनीकी रूप से सही जमीन नहीं मिलने के कारण करीब 130 टीडीपी क्षमता वाले प्लांट का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि पिलखुवा प्लांट प्रबंधन द्वारा कूड़ा लेने में असमर्थता जताई जा चुकी है। इसके चलते रामपुर रोड पर कूड़े को डाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें