फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर भारी पड़ेंगे तीन कृषि कानून : जयंत

विज्ञापन
जयंत चौधरी का स्वागत रालोद के कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
भाजपा पर भारी पड़ेंगे तीन कृषि कानून : जयंत
विज्ञापन

हापुड़। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि तीनों कृषि कानून भाजपा सरकार पर भारी पड़ेंगे। यह कानून किसानों को गुलामी की जंजीरों से जकड़ने के लिए बनाए गए हैं। आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी और भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ करेगी। किसानों के हक की लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगी।
जयंत चौधरी रविवार को अमरोहा किसान पंचायत में जाते समय हापुड़ बाईपास पर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का दावा किया था। लेकिन आय दोगुनी तो दूर फसलों से लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकार ने तीन कृषि कानून लाकर किसानों को आर्थिक संकट में फांसने का मन बना लिया है। चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कानून बनाए गए हैं। जिन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद किसानों के हक की लड़ाई लड़ती आयी है, इस लड़ाई में भी अंतिम दम तक साथ रहेगी।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण चर्म पर है। हापुड़ जिले के किसान गन्ना भुगतान की पाई पाई के लिए तरस रहे हैं। लेकिन अधिकारी मिलों पर कार्रवाई नहीं करते, बल्कि उन्हें संरक्षण देते हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवकुमार त्यागी, कुलदीप राठी, राहुल पंवार, मनजीत चौधरी, सतेंद्र पवार, जितेंद्र मलिक, अजयवीर चौधरी, देवेंद्र, नरेश, मोहित, बब्लू, विनीत, मनवीर सिंह, नितिन बालियान, हैप्पी बालियान, मिक्की, अर्जुन, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें