फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली ब्लॉक में बनेगा मल्टी चैंबर शीतगृह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली ब्लॉक में बनेगा मल्टी चैंबर शीतगृह
विज्ञापन

हापुड़। जिले के सिंभावली और गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में उद्यान विभाग शीतगृह स्थापित कराने के लिए आवेदक तलाश रहा है। इन ब्लॉकों में मल्टी चैंबर शीतगृह बनेंगे, जिस पर आवेदक को दो करोड़ (50 फीसदी) अनुदान मिलेगा। गढ़ से प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, सिंभावली में फिलहाल आवेदन की तलाश जारी है। इस पहल से दोनों की ब्लॉकों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है। हापुड़ और धौलाना ब्लॉक में शीतगृहों पर महज 35 फीसदी अनुदान रखा गया है, क्योंकि यहां प्रचुर संख्या में कोल्डस्टोरेज हैं।
हापुड़ जिले में किसानों द्वारा करीब चार हजार हेक्टेयर रकबे में आलू की खेती की जाती है। जिसके सापेक्ष यहां औसतन 1.20 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है। जिले में अभी तक कुल 15 शीतगृह संचालित हैं, जिनकी क्षमता 1.80 लाख मीट्रिक टन बतायी जाती है। अधिकांश शीतगृह सिर्फ आलुओं का ही भंडारण करते हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा अब उद्यान की फसलों को सुरक्षित रखने और किसानों को उनका उचित दाम दिलाने के लिए मल्टी चैंबर कोल्डस्टोरेज खुलवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले में अनुदान पर दो शीतगृह खोलने का लक्ष्य उद्यान विभाग को दिया गया है। यह शीतगृह आधुनिक पद्धति पर आश्रित होंगे, जिनमें चैंबर बनाकर अनेकों फसलों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
हापुड़ जिले के हापुड़ और धौलाना ब्लॉक में पहले से ही 15 शीतगृह बने हुए हैं, सिंभावली और गढ़ ब्लॉक में एक भी शीतगृह नहीं है। ऐसे में यहां के किसानों को आलू भंडारण के लिए परेशान होना पड़ता है। उद्यान विभाग ने शासन से आयी योजना में सिंभावली और गढ़ ब्लॉक को ही प्राथमिकता में रखा है।
बता दें कि शासन ने सिंभावली और गढ़ ब्लॉक में शीतगृह खोलने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान रखा है, जबकि हापुड़ और धौलाना ब्लॉक में सब्सिडी सिर्फ 35 फीसदी ही रखी गई है। गढ़ ब्लॉक से एक आवेदन मिलने के बाद उद्यान विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। लेकिन सिंभावली ब्लॉक से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
शीतगृह निर्माण के लिए पात्रता
*आवेदक को किसान होना चाहिए।
*आधार कार्ड, बैंक बुक, खतौनी।
*ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी।
*कम से कम एक एकड़ खेत।
*खेत मुख्य सड़क के किनारे होना चाहिए।
-----------
जिले में शीतगृहों पर अनुदान की स्थिति
ब्लॉक शीतगृह नए पर अनुदान
हापुड़ 14 35 प्रतिशत
धौलाना 01 35 प्रतिशत
सिंभावली 00 50 प्रतिशत
गढ़ 00 50 प्रतिशत
-जिले में आलू फसल की स्थिति एक नजर में-
शीतगृहों की संख्या------------15
स्टोरेज क्षमता------------1.80 लाख मिट्रिक टन
सामान्य किराया----------240 रुपये/क्विंटल
शुगर फ्री किराया---------260 रुपये/क्विंटल
आलू का क्षेत्रफल --------1.20 लाख मिट्रिक टन
जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा का कहना है कि सिंभावली ब्लॉक में शीतगृह के लिए आवेदन की आवश्यकता है। इच्छुक किसान आवेदन कर 50 फीसदी अनुदान पर शीतगृह खोल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें