फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पार्टी में बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन पार्टी में बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती को जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने अपने साथी संग मिलकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। मामला 23 दिसंबर का है। जानकारी होने पर सोमवार शाम पीड़िता के पिता कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के पिता के अनुसार मोहल्ला निवासी प्रिंस से उसकी पुत्री की जान-पहचान थी। 23 दिसंबर को प्रिंस का जन्मदिन था, जिसके बहाने उसने उसकी पुत्री को जन्मदिन की पार्टी में बुला लिया। पीड़िता के अनुसार पार्टी के दौरान प्रिंस उसे बहला फुसलाकर घर की पहली मंजिल पर ले गया। जहां उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने ही दोस्त लक्की के साथ मिलकर मुंह बंद रखने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दिए जाने के चलते वह भयभीत हो गई और मुंह नहीं खोला। लेकिन इससे बाद व गुमसुम रहने लगी। सोमवार को परिजनों द्वारा पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली में की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रिंस व लक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें