फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर के एक मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हापुड़ रफीकनगर निवासी युवती का निकाह 21 अगस्त 2018 को पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत ग्राम परतापुर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए-दिन विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। इसी बीच मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों की कई बार दहेज संबंधित डिमांड पूरी की। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया। आठ अक्तूबर 2020 को ससुराल पक्ष के लोगों ने बुलेट की मांग की। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। विवाहिता ने किसी तरह अपने को कमरे में बंद कर जान बचाई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें