फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में कृषि कानून और किसान आंदोलन पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में कृषि कानून और किसान आंदोलन पर हुई चर्चा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू भानु की बैठक में कृषि कानूनों और किसान आंदोलन पर चर्चा की गई। वहीं आंदोलन में शामिल होने के लिए रणनीति बनाई गई।
गढ़ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में शनिवार को भाकियू भानु की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विजय सिंह प्रधान और संचालन जिला संगठन मंत्री आदेश गुर्जर ने किया। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि एक बार फिर किसान संगठनों और सरकार के बीच चार जनवरी को वार्ता होगी। यदि इस बार भी सरकार द्वारा किसानों की मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर किसानों की बात समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले सवा महीने से किसान सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे सड़कों पर रहने और सोने के लिए मजबूर हैं, लेकिन सरकार के पास किसानों की सुध लेने का समय नहीं है। बैठक में लोधीपुर सोभन, खेडा, लडपुरा, नानपुर, अक्खापुर समेत कई गांवों के किसानों ने भाग लिया। मुख्य रूप से हेम सिंह ठेकेदार, रामानंद, ओमकार, रिषिपाल चेयरमैन, ब्लॉक अध्यक्ष रूपराम, सुधीर, योगेश त्यागी, सुनीता शर्मा, राजवीर प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें