फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी दिनेश गोयल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी दिनेश गोयल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

हापुड़। स्नातक चुनाव में विजयी रहे दिनेश गोयल का पहली बार हापुड़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को आयोजित युवा कार्यकर्ता स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल ने कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। जीत का संपूर्ण श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दिनेश जैसे अनुभवी, सरल व शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति ने पदभार संभाला है अब निश्चित ही शिक्षा का स्तर सुधरेगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिल पाएगा। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से इस चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी तथा कार्यकर्ता धीरे धीरे चुनाव में अपनी पकड़ बना रहे थे। इस सीट पर इतिहास बदला गया है। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सदैव कार्यकर्ता को सम्मान मिला है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पुनीत गोयल ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री कविता महात्रे, जिला महामंत्री मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, यशपाल सिंह सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, नरेश तोमर, राज सुंदर तेवतिया, मालती भारती, सुधीर गोयल, योगेंद्र पंडित, सुनील वर्मा, विनीत दीवान, मुदित गोयल, पवन गोयल, महेश तोमर, दिनेश त्यागी, प्रवीण, अर्शी सोमानी, महेश शर्मा, कपिल, तारा दत्त, प्रभात अग्रवाल, उमेश जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें