फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में टीबी जांच का दूसरा चरण शुरू, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीबी जांच का दूसरा चरण शुरू, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

हापुड़। कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय से टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत टीबी खोज अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया। दस दिन तक चलने वाले इस अभियान में तीन लाख की आबादी से मरीजों को तलाशा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा देश को टीबी मुक्त करना है। इसी क्रम में अभियान चलाकर मरीजों को तलाश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी का दूसरा चरण 10 दिन तक जारी रहेगा। सैंपल एकत्र करने के लिए 98 टीमें गठित कर दी गई हैं। बताया कि जिले की तीन लाख आबादी से मरीजों को खोजा जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 18 सुपरवाइजर और चार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो फिल्ड में नजर रखेंगे। इस दौरान रैली निकालकर टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। मौके पर डॉ. योगेेश गुप्ता, सुशील कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें