जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 13 हुए स्वस्थ
हापुड़। जिले में शनिवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को एंटीजन किट की जांच में सिर्फ दो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें जसरूपनगर का एक व कोतवाली हापुड़ का एक मरीज शामिल रहा। संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4310 पहुंच गई है। शनिवार को 13 मरीज स्वस्थ हो गए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4180 हो गई है, 67 मरीजों का उपचार जारी है, 63 की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।