फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में देर रात तक मना नववर्ष का जश्न, पार्टियों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में देर रात तक मना नववर्ष का जश्न, पार्टियों की रही धूम
विज्ञापन

हापुड़। शहर में बृहस्पतिवार को लोगों ने नववर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया। युवाओं में सुबह से ही नववर्ष के जश्न को लेकर जोश दिखा। नववर्ष को यादगार बनाने के लिए रेस्तरां देररात तक युवाओं की भीड़ से गुलजार रहे। युवाओं ने अपने दोस्तों संग खूब मस्ती की।
इस दौरान शहर में रेलवे रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड और फ्रीगंज रोड के रेस्तरां गुब्बारे व झालरों से सजाए गए थे। सुबह से ही जगमग लाइटों से गुलजार इन रेस्तरां में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते ही युवाओं की भीड़ बढ़ती चली गई। युवाओं ने अपने दोस्तों संग नववर्ष का जमकर जश्न मनाया। रेस्तराओं में देर रात तक पार्टियों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने लजीज खाने का भी खूब लुत्फ उठाया। वहीं एक-दूसरे को नववर्ष की मुबारकबाद भी दीं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से दीं बधाईयां
- नए साल के जश्न के बीच लोगों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभकामनाएं दीं। लोग देर रात तक एक-दूसरे को मुबारकबाद देते रहे।
गिफ्ट की दुकानों पर रही भीड़
- नववर्ष पर एक-दूसरे को आकर्षक गिफ्ट देने के लिए दुकानों पर युवाओं की भीड़ रही। युवा सुबह से ही गिफ्ट खरीदने के लिए बाजार में पहुंचने लगे थे। बाजार में भी इस बार तरह-तरह के गिफ्ट आए थे। इस दौरान नववर्ष की बधाई देने के लिए लोगों ने कार्ड भी खूब खरीदे। कपड़े और मिठाईयों की दुकानों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नववर्ष की पार्टियों पर रहा पुलिस का पहरा
- शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन शाम से ही पूरी तरह से सजग रहा। शहर में नए साल की पार्टियों पर पुलिस का पहरा रहा। शाम ढलते ही जिले की पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग बढ़ा दी। देर रात तक पुलिस शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़कों पर घूमने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखी गई। पुलिस ने शहर में जगह-जगह वाहन चालकों की जांच की। इधर शाम के समय एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में गश्त की। उन्होंने अधिकारियों को हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें