फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूगढ़ नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ नगर पंचायत बाबूगढ़ की सीमा विस्तार जल्द ही किया जाएगा। जबकि पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर मार्केट बनाए जाने के साथ 15वें वित्त से मिली 27.46 लाख रुपये की धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। कुल मिलाकर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक सभी दस प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए।
बुधवार को पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कुल दस प्रस्तावों पर चर्चा की गई। पहले प्रस्ताव में नगर पंचायत की अस्थाई गोशाला से उत्पन्न खाद की नीलामी स्वीकृत की गई। जबकि दूसरे प्रस्ताव में 15वें वित्त आयोग की प्रथम और द्वितीय किस्त के प्राप्त हुए 27.46 लाख रुपये से विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। बैठक में नगर पंचायत की पूर्व पश्चिम भाग में खाली पड़ी भूमि पर मार्केट बनाए जाने के कार्य को मंजूरी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर के लिए 37.65 लाख रुपये से गांव शिवनगरी में कार्य कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पंचायत बाबूगढ़ के सीमा विस्ताव पर भी चर्चा की गई। चेयरमैन जगवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में चर्चा के बाद प्रस्ताव पास हो गया। अब इस मामले में डीएम स्तर से कमेटी बनाई जाएगी, जिसके बाद इस विषय में आगे की कार्रवाई हो सकेगी। बैठक में शामिल छोटे बड़े सभी दस प्रस्ताव पास हो गए। बैठक में ईओ नमिता चौधरी, नामित सभासद कपिल पाल, ओमबीर सिंह, राधेलाल सिंहल, नीतू सिंह, सुषमा, ममता देवी, अनीस मिस्त्री, बंटी, आदर्श, अमलन, शिवकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें