फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं के बीच चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाआें के बीच चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, ठिठुरे लोग
विज्ञापन

हापुड़। शहर में मंगलवार को सर्द हवाओं के बीच गलन बढ़ गई। इस दौरान लोग ठंड से बेहाल रहे। वहीं शहर में न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका जताई है।
पिछले दो दिनों से पारे में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गिरता पारा आमजन की परेशानी बढ़ाने का काम कर रहा है। मंगलवार को भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे चटक धूप खिलने पर लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम को धूप ढलने के बाद लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने का भी प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान करीब 7.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलीं। केवीके बाबूगढ़ के मौसम वैज्ञानिक हंसराज सिंह ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। ऐसा ही मौसम का हाल बृहस्पतिवार को भी रहने की संभावना है। हालांकि एक जनवरी को लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं हापुड़ का एक्यूआई मंगलवार को 124 के स्तर पर रहा। हवा चलने की वजह से आबोहवा काफी हद तक साफ भी रही। इससे आसमान में साफ एकदम नीला नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें