फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, 17 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सात मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, 17 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए, जबकि 17 स्वस्थ होकर घर लौट गए। संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेज दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को एंटीजन किट की जांच में दो, आरटीपीसीआर की जांच में तीन, ट्रू नेट मशीन की जांच में दो मरीज संक्रमित मिले। इन मरीजों में त्यागी नगर का एक, श्रीनगर का एक, परतापुर का एक, निधावली का एक, सिंभावली का एक, फुलडेरा का एक, सरूरपुर का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4233 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4010 पहुंच गई है। 161 मरीजों का उपचार जारी है, जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 28,3314 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें