फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट में बनेगा सोलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट में बनेगा सोलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन

हापुड़। ब्रजघाट में अस्थि विसर्जन के लिए रैंप और सोलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए मंगलवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों की जांच कर गंगा सभा आरती समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की। पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से यहां अस्थि विसर्जन के लिए रैंप बनाने की मांग की।
ब्रजघाट में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा अस्थि विसर्जन के लिए रैंप और सोलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा पिंक शौचालय बनाए जाने की योजना है। इसके लिए प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने स्थानीय निरीक्षण व पिंक शौचालय के निर्माण आदि के लिए स्थान चयनित करने के लिए कमेटी गठित की थी। मंगलवार को इस टीम ने ब्रजघाट पहुंचकर दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। टीम में शामिल टीम में विशेष कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार, अवर अभियंता टीके जैन, नीरज शर्मा, वीरेश राणा मौजूद रहे। इस दौरान गंगा सभा व आरती समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गंगा सभा आरती समिति के सचिव विष्णु नागर व संचालक कपिल नागर ने बताया कि अस्थि विसर्जन का रैंप, आरती स्थल पर और कार पार्किंग में मूलभूत सुविधाएं टॉयलेट आदि बनवाने, श्मशान घाट के सुंदरीकरण के अलावा फव्वारा चौक पर फव्वारा चालू कराने की मांग प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई। सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से गाय के गोबर से लकड़ी बनाने का प्लांट लगाने की भी गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा मांग रखी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि श्मशान घाट में दाह संस्कार के लिए प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। प्लांट के माध्यम से जहां कूड़े का निस्तारण होगा, वहीं इससे ईधन भी प्राप्त होगा, जिससे शवों का अंतिम संस्कार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा इन योजनाओं पर विचार किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उपाध्यक्ष को सौंपी जाएगी। इस दौरान नमामि गंगे तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष अमित गौतम, सुधीर गौतम व मनोज तिवारी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें