फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा हरनाथपुर में गिरी मकान की छत, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा हरनाथपुर में गिरी मकान की छत, हादसा टला
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कोटा हरनाथपुर में एक जर्जर मकान की छत शनिवार रात अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही मकान में सो रहे परिवार के लोग इसकी चपेट में नहीं आए। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

कोटा हरनाथपुर निवासी संजीव बाल्मीकि का गांव में ही बस्ती में मकान है। ग्रामीणों के अनुसार मकान काफी पुराना था और जर्जर हो चुका था। शनिवार रात संजीव अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था तभी अचानक मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि जिस हिस्से में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उस हिस्से की थोड़ी सी छत बच गई। पीड़ित के अनुसार छत गिरने के कारण कमरे में रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित का काफी नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित पात्र होगा तो उसकी आर्थिक मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें