फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी गेट का नाम बदलकर हुआ रामप्रकाश सेठी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी गेट का नाम बदलकर हुआ रामप्रकाश सेठी मार्ग
विज्ञापन

हापुड़। सदर विधायक विजय पाल आढ़ती व पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने रविवार को रामप्रकाश सेठी मार्ग का अनावरण किया। अब से कोठी गेट मार्ग रामप्रकाश सेठी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इससे पूर्व कैलाश गंगा भवन में समाजसेवी राम प्रकाश सेठी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई।
पुण्यतिथि श्रीश्री 108 सत मदन मोहन हर मिलापी महाराज की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में पूरे प्रदेशभर से आए पंजाबी समाज के पदाधिकारियों सहित लोगों ने रामप्रकाश सेठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि रामप्रकाश सेठी समाजसेवी थे। उन्हीं के सम्मान में कोठी गेट का नाम बदलकर रामप्रकाश सेठी मार्ग रखा गया है। उन्होंने हमेशा समाज सेवा की। उनके सुपुत्र परवीन सेठी ने पालिकाध्यक्ष का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भगवत धाम से स्वामी विवेकानंद महाराज, वृंदावन से रमेश रसिक महाराज, दिल्ली से कुलदीप द्विवेदी महाराज, बहन गीता जी महाराज प्रेम मंदिर अंबाला, श्री श्री 108 बहन कांता, श्री श्री गुरुप्रीत सिंह बेदी, स्वामी रविंद्र नंद, पंजाबी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश ढींगरा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, श्यामेंद्र त्यागी, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, मेरठ महानगर अध्यक्ष पंकज जोली, कृष्ण गोपाल चुंग, संजय आनंद, मनोज बाटला आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें