फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव दो मरीज मिले, 15 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव दो मरीज मिले, 15 हुए ठीक
विज्ञापन

हापुड़। जनपद में रविवार को थोड़ी राहत रही। विभिन्न क्षेत्रों को केवल दो मरीज ही कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। जनपद में अभी तक कोरोना 4212 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं 15 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में से केवल दो मरीजों में एक मरीज में एंटीजन किट और एक मरीज की आरटी-पीसीआर लैब में कोरोना की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के अनुसार इनमें से असोड़ा हाउस के एक और जवाहरगंज के एक मरीज शामिल है। दोनों मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार शुरू करा दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जनपद में अभी तक 4212 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3975 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 175 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 62 मरीजों की अभी तक कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें