फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में दादी के साथ खेत में काम करने गई 13 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के गांव में रहने वाले चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात है। वहीं पीड़ित परिवार को भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र एक गांव में शनिवार की दोपहर एक 13 वर्षीय किशोरी अपनी दादी के साथ खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान दादी की नजर हटते ही आरोपी युवक रिहान, तसलीम, दानिश और अब्दुल ने किशोरी को खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकले। हालांकि पीड़िता के भाई ने आरोपियों को देख लिया और उनके गांव तक पीछा किया। पीड़िता को बेहोशी की हालत में घर लाया गया था। देर रात मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गांव में दबिश देकर तीन आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी को रविवार दोपहर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

एडीएम और एएसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
- घटना के बाद रविवार की रात एडीएम जयनाथ यादव और एएसपी सर्वेश मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीरता से जांच पड़ताल करते हुए तथ्य जुटाए। जिसके बाद एडीएम और एएसपी पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
आज पीड़िता के घर पहुंचेंगे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य -
- इस मामले को लेकर सोमवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि और राज्य एससी एसटी आयोग की सदस्य साधवी गीता भी पीड़िता के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेंगी। इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

कोट
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है, प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बताया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है। मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार भी आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें