सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी समेत 15 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
हापुड़। जिले में शनिवार को सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी समेत 15 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इन मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जबकि 25 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेज दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को एंटीजन किट की जांच में सात, आरटीपीसीआर की जांच में सात, व ट्रूू नेट मशीन की जांच में एक मरीज संक्रमित मिला। इन मरीजों में असौड़ा हाउस के दो, सिंभावली रेलवे रोड का एक, त्यागीनगर का एक, शांतिनगर का एक, अर्जुन नगर के दो, बाबूगढ़ छावनी का एक, छपकौली का एक, सोटावाली का एक, चौपला का एक, सीएमओ कार्यालय का एक, लक्ष्मी नगर का एक, मतनावली का एक, करीमपुरा का एक, मरीज शामिल है।
संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4213 पहुंच गई है। शनिवार को 25 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3960 हो गई है, 191 का उपचार जारी है जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 277215 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो चुकी है। शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।