फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष की गाड़ी पुलिस ने रोकी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष की गाड़ी पुलिस ने रोकी, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष की गाड़ी पुलिस द्वारा रोक ली गई। जिसक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने हाईकमान के साथ बैठक कर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में जल्द ही जिले में पंचायत का आयोजन कर रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया।
देशभर के किसान कृषि कानूनों के विरोध में बीते कई दिनों से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। जिले से बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन में जा रहे हैं। लेकिन जिले में लगातार पुलिस द्वारा उन्हें रोका जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री की गाड़ी को भी पुलिस ने रोक लिया। उनके साथ कई अन्य किसान मौजूद थे। पुलिस की इस कार्रवाई पर वह बिफर गए। उन्होंने पुलिस पर शोषण का आरोप लगाया। इस मुद्दे को दिल्ली पहुंचकर संगठन के समक्ष रखा। इससे पहले भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा को भी नजरबंद किया गया था।
मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोके जाने का मामला हाईकमान तक पहुंचाया गया है। इसमें हाईवे जाम करने को लेकर चर्चा भी हुई। अब जल्द ही जिले में कार्यकर्ताओं की पंचायत होगी। जिसमें पुलिस की कार्रवाई को लेकर तय किया जाएगा कि कौन सा हाईवे जाम करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान अपने मांगें उठा रहे हैं। सरकार को उनकी मांगें सुननी ही होंगी। कृषि कानून किसी भी तरह से किसानों के पक्ष में नहीं है। इसका विरोध अंत तक जारी रहेगा। पुलिस ने किसानों को रोकना बंद नहीं किया तो कड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें