फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थि-विसर्जन के लिए गंगा पुल के नीचे बनेगी रैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थि-विसर्जन के लिए गंगा पुल के नीचे बनेगी रैंप
विज्ञापन

हापुड़। गंगा में श्रद्धालुओं द्वारा जहां तहां अस्थि-विसर्जन करने की समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। अस्थि विसर्जन के लिए गंगा पुल के नीचे रैंप बनाई जाएगी। पुल के नीचे धारा से ऊपर समानांतर रैंप बनाए जाने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों की एक टीम निरीक्षण के लिए जल्द ही ब्रजघाट पहुंचेगी। इसके अलावा गंगा घाट पर दाह संस्कार के लिए निर्धारित स्थान के सुंदरीकरण व घाटों पर जनवरी पर महिलाओं के लिए आधुनिक पिंक शौचालय बनाए जाने की भी हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की योजना है।
गंगा घाटों के सुंदरीकरण के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा पहल कर रहा है। प्राधिकरण द्वारा ब्रजघाट में गंगा के घाट पर चार आधुनिक पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया जा चुका है। ये शौचालय घाट पर जनवरी माह के अंत तक बनाकर तैयार करा दिए जाएंगे, जो पूरी तरह से आधुनिक होंगे। एतिहासिक स्थल और गंगा क्षेत्र के आगामी विकास व जरूरतों को देखते हुए प्राधिकरण द्वारा इसका निर्णय लिया गया है। निर्माण के बाद साफ-सफाई और इनके मेंटिनेंस के लिए इन्हें एनजीओ को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

रैंप बनने से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
- वर्तमान में गंगा में अस्थि-विसर्जन के लिए अधिकतर श्रद्धालु गंगा किनारे जहां तहां या नाव में बैठकर बीच धारा में अस्थि प्रवाह करते हैं। इस प्रक्रिया से जहां श्रद्धालुओं को खतरा महसूस होता है। वहीं इससे गंगा में गंदगी भी फैलती है। इस स्थिति को देखते हुए ब्रजघाट में सक्रिय कुछ समितियों ने प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा से गंगा पुल के नीचे स्थाई रैंप बनाने की मांग की है। यह रैंप गंगा के पुल के नीचे व गंगा की धारा के ऊपर पुल के समानांतर बनाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को यह सुविधा होगी कि श्रद्धालु एक नियत स्थान से अस्थि-विसर्जन कर सकेंगे। इससे गंगा को प्रदूषण से मुक्त रखा जा सकेगा। एक नियत स्थान से अस्थि विसर्जन होने के कारण इस नियत स्थान पर निगरानी करने में आसानी होगी। यहां श्रद्धालुओं को पॉलीथिन आदि के प्रयोग पर पाबंदी होगी। प्राधिकरण के अधिकारी इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं और यह सुझाव उन्हें भा रहा है। इसके अलावा दाह संस्कार घाट के भी सुंदरीकरण की प्राधिकरण की योजना है। ताकि इस स्थान पर दाह संस्कार करने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। जिसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी होगा तैयार
- प्राधिकरण की वीसी के अनुसार जिले के मंदिरों और गंगा में चढ़ाई जाने वाली फूल-मालाओं से जैविक खाद बनाने के लिए प्राधिकरण सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाने पर विचार कर रहा है। इसका प्रस्ताव जल्द बनाकर कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा का कहना है कि रैंप का प्रस्ताव गंगा और श्रद्धालु दोनों की ही दृष्टि से सही है। इसके लिए जल्द ही अधिकारियों की एक टीम ब्रजघाट भेजी जाएगी, जो नियम स्थानों का सर्वे कर उनकी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा गंगा के घाट पर चार पिंक शौचालय बनाए जाने पर निर्णय हो चुका है। जनवरी के अंत तक इनका निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें