खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार नमूने भरे
हापुड़। हापुड़ शहर में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सड़कों पर उतरी। टीम ने दिल्ली रोड पर दो प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों से चार नमूने भरे।
जिलाधिकारी महोदया के निर्देशन में कार्य करते हुए आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित नजीर रेस्टोरेंट पर प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए ग्रेवी के दो नमूने लिए गए। रेस्टोरेंट में अन्य चीजों की जांच पड़ताल की गई। इसके पश्चात टीम द्वारा डामिनोज के प्रतिष्ठान पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए सॉस एवं पनीर के दो नमूने भरने की कार्रवाई की। बताया कि चारों नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा जा चुका है। संबंधित रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।