फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना, तीनों कानून वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना, तीनों कानून वापस लेने की मांग
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने फ्रीगंज रोड स्थित जिला कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने के बाद धरना समाप्त किया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि किसान की बर्बादी के लिए काला कानून बनाया गया है। इससे किसानों में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। सपा का कार्यकर्ता किसानों के हित के लिए दिनरात लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

जिला महासचिव फकीरा चौधरी व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, एडवोकेट अनिल आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि काला कानून वापस लेने के साथ ही एमएसपी को लेकर कानून बनाना चाहिए। ताकि उन्हें फसलों से अच्छा लाभ मिल सके। छात्रसभा के प्रदेश सचिव सचिन दयाल ने कहा कि सरकार किसान और युवा विरोधी है। कृषि कानून लाकर किसानों को गुलाम बनाने का काम किया है, साथ ही रोजगार खत्म कर युवाओं को सड़कों पर ला दिया है।
सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत ने कहा कि सरकार जब तक काले कानून वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। अन्नदाता कड़ाके की सर्दी में अन्न पैदा कर, हमार पेट भरता है, फिर भी उसे सम्मान न मिले तो यह बेहद अपमानजनक बात है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन करने वालों में संजय यादव, इकबाल कुरैशी, आरिफ सिद्दकी, पियूष मंडोठिया, रामनरेश गौतम, अफजाल चौधरी, अलीमुर्तजा, मोहम्मद बिलाल, संजय गर्ग, आरिफ प्रधान, सनी चौधरी, गौरव चौधरी, मंजीत चौधरी, रीता चौधरी, डा.राशिद, रामपाल जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें