कोरोना के 19 नए मामले मिले, 11 हुए स्वस्थ
हापुड़। जिले में कोरोना के बुधवार को 19 नए मामले सामने आए। जबकि 11 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को एंटीजन किट की जांच में एक, आरटीपीसीआर की जांच में 18 मरीज संक्रमित मिले। इनमें चेतनपुरा के तीन, तोड़ी का एक, बढ़का नंगला का एक, कनिया का एक, आदर्शनगर गढ़ के दो, फतेहपुर गढ़ का एक, गालंद धौलाना का एक, शौलाना धौलाना का एक, मंडी रेलवे रोड हापुड़ का एक, शक्तिनगर हापुड़ का एक, असौड़ा हाउस का एक, बुर्ज मोहल्ला का एक, हबीसपुर का एक, वैशाली कॉलोनी का एक, बालमुकंद धर्मशाला का एक, रमपुरा का एक मरीज शामिल है।
संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4046 पहुंच गई है। बुधवार को 11 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 3758 पहुंच गई है। 226 का उपचार जारी है, जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 261798 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।