फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों की किसान जागरूकता यात्रा को पुलिस ने रोका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों की किसान जागरूकता यात्रा को पुलिस ने रोका, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में किसान जागरूकता यात्रा निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने बुलंदशहर रोड पर रोक लिया। इससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हंगामा भी किया लेकिन भारी पुलिस बल के चलते यात्रा आगे नहीं बढ़ सकी और कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा। ऐसे में वहां जाम की समस्या भी बन गई।
कृषि कानूनों का चौतरफा विरोध चल रहा है। अब राजनीतिक पार्टियां भी इसके विरोध में सड़कों पर उतर गई हैं। बुधवार को सपा कार्यकर्ता की किसान जागरूकता यात्रा ट्रैक्टरों के द्वारा फगौता गांव से शुरू हुई जो फगौता, नान, तुमरैल, गिरधरपुर, रामपुर से होते हुए बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के पास पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र व सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह चार थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। ऐसे में पुलिस की सख्ती को देखते हुए कार्यकर्ता वापस लौट गए। बुलंदशहर रोड पर इस अव्यवस्था से जाम लग गया।
जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। कृषि कानून बनाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। साथ ही इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को पुलिस, कानून का डर दिखा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। गांवों में जनंसपर्क कर, किसानों को इन कानूनों की खामियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर इकबाल कुरैशी, संजय यादव, मंजीत चौधरी, ओमवीर प्रधान, बुद्धप्रकाश कश्यप, अरसद, आजाद अली, रामनरेश गौतम, अफजाल चौधरी, इस्लाम चौधरी, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें