फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.5 करोड़ की लागत से अब जल्द बनेगी दोयमी धनौरा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
17.5 करोड़ की लागत से अब जल्द बनेगी दोयमी धनौरा रोड
विज्ञापन

हापुड़। लगभग पूरी तरह जर्जर हो चुकी हापुड़ से दोमयी धनौरा मार्ग का जल्द ही निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने दोयमी से लौटी मार्ग के चौड़ीकरण करने के लिए प्रस्ताव पास होने के बाद एस्टीमेट बनाकर भेजा है। अब जल्द ही 17.5 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का अब 5.50 मीटर चौड़ा कर बनाया जाएगा। इन मार्ग से करीब 12 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

दोयमी धनौरा मार्ग फिलहाल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भारतीय किसान यूनियन के अलावा स्थानीय लोग कई बार इस मार्ग के निर्माण की मांग उठा चुके हैं। यहां बारिश में जलभराव के कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब इस मार्ग से जुड़े लोगों की परेशानियों का हल होने वाला है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दोयमी से लोटी तक 12.8 किलोमीटर मार्ग के लिए प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पास होने के बाद विभाग द्वारा इसका एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। जिसके बाद जल्द ही धनराशि जारी हो जाएगी। इस मार्ग को करीब 17.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने से दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, असरा, लौटी सहित किठौर जाने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। असरा से लौटी तक मार्ग में खड़ंजा होने के कारण इस क्षेत्र में आवाजाही न के बराबर ही है। इसके बनने के बाद यह किठौर जाने के लिए छोटा रास्ता होगा।
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोत कुमार ने बताया कि अब इस सड़क का निर्माण जल्द ही हो सकेगा। शासन को एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें