फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडिंग लिए बगैर जारी हो रहे बिल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर रीडिंग लिए बगैर जारी हो रहे बिल, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

हापुड़। बिजली निगम के कार्यालयों से उपभोक्ताओं को मीटर से रीडिंग लिए बगैर ही बिल जारी किया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिल ठीक कराने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
एसडीओ तृतीय के आचरण को लेकर आए दिन शिकायतें मिलती रहती हैं। वह उपभोक्ताओं की समस्या सुनना तो दूर उन्हें अपने कार्यालय में आने से भी इंकार कर देते हैं। वहीं, खराब बिलों की उनसे कोई जानकारी ली जाए तो वह इस तरह का व्यवहार करते हैं जैसे उपभोक्ताओं ने कोई चोरी कर ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नवंबर महीने में उनका बिल महज 935 रुपये का आया था। जबकि उनके घर कोई रीडिंग लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद दिसंबर महीने में 3978 रुपये का बिल जारी कर दिया गया। इस बार भी कोई बिल लेने नहीं आया। आरोप लगाया कि निगम कार्यालयों से ही गलत बिल जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एसडीओ तृतीय से बात की तो उन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें