फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रमपुरा बनखंडा में मुख्य मार्ग पर जलभराव, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रमपुरा बनखंडा में मुख्य मार्ग पर जलभराव, प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। क्षेत्र के गांव रमपुरा बनखंडा में मुख्य मार्ग पर गांव से बाहर जलभराव होने के कारण ग्रामीण पिछले कई दिनों से परेशान हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव रमपुरा बनखंडा में मुख्य मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से जलभराव की समस्या है। गांव की नालियों का पानी इस रास्ते पर आकर भर जाता है। जिसके कारण लोगों का आना-जाना प्रभावित हो गया है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद शनिवार को गुस्साए ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में दानवीर सिंह, निशांत, रोहित, रितिक, मोनू, अंकित व आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें