फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को हड़ताल पर रहेंगे निजी चिकित्सक, मरीजों को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 30 नए मामले मिले, 19 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शनिवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं। वहीं 19 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित मरीजों में शक्तिनगर के तीन, राजेंद्र नगर के दो, देवलोक हापुड़ का एक, भंडापट्टी का एक, कली वाला भवन का एक, कलक्टर गंज का एक, ग्रीन वैली का एक, गांधी गंज का एक, सीएचसी धौलाना का एक, रघुनापिुर का एक, बक्सर सिंभावली का एक, रजनी विहार का एक, नया अशोक नगर पिलखुवा के तीन, दिनेश नगर पिलखुवा का एक, टीचर कॉलोनी का एक, सबली का एक, चेतनुरा का एक, ब्रजघाट का एक, पन्नापुरी का एक, प्रीत विहार का एक, टीओटी इंटर कॉलेज के तीन, कोठी सादात का एक, असरा सिंभावली का एक मरीज पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3984 पहुंच गई है। शनिवार को 19 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 3699 पहुंच गई है। 223 का उपचार जारी है, जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 255656 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें