फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 19 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 19 नए मामले मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए। जबकि 19 स्वस्थ होकर घर लौट गए। मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को भेजे हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3932 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को संक्रमित मिले मरीजों में उपेड़ा का एक, पन्नापुरी का एक, नवादा का एक, वैष्णव कालोनी पिलखुवा का एक, आवास विकास के दो, तगासराय का एक, श्रीनगर के चार, राजेंद्र नगर का एक, गांधी गंज का एक, आर्यनगर पिलखुवा का एक, खैरपुर खेराबाद का एक, तारामिल का एक, त्यागी नगर का एक, जनता इंटर कालेज गढ़ के दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं 19 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक 3932 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3661 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 209 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 62 मरीजों की अभी तक कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें