फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन के चलते रोडवेज बसों का बदला रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के आंदोलन के चलते रोडवेज बसों का बदला रूट
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर और डासना में कब्जा जमाया हुआ है। जिसके चलते बसों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। हापुड़ डिपो की रोडवेज बसें मोदीनगर होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। इनमें अधिकांश हापुड़ दिल्ली मार्ग पर ही संचालित होती हैं। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर जमा हो गए हैं। ऐसे में बसों का संचालन भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ डिपो के अफसरों ने बसों का रूट बदल दिया है। अब हापुड़ डिपो की बसें मोदीनगर होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाएंगी। हालांकि इसमें किराए में ज्यादा प्रभाव नहीं पढ़ेगा। सिर्फ एक रुपया अतिरिक्त देना होगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि किसानों के आंदोलन के चलते बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सफर में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें