फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततारपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
ततारपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा बिजलीघर
विज्ञापन

हापुड़। ततारपुर के औद्योगिक क्षेत्र को जल्द ही बिजली की बदहाली से निजात मिलने जा रही है। पावर कॉरपोरेशन ने इस क्षेत्र में 10एमवीए क्षमता के बिजलीघर के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जल्द ही इसे स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराने का दावा किया जा रहा है। नए बिजलीघर से औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। साथ ही ओवर लोड बिजलीघरों को भी राहत मिल जाएगी।
ततारपुर के औद्योगिक क्षेत्र को बिजली आपूर्ति फिलहाल पटना और बाबूगढ़ बिजलीघर से मिल रही है। इन बिजलीघरों पर घरेलू उपभोक्ताओं का काफी लोड है, जिसके चलते यहां हमेशा ओवर लोडिंग की समस्या बनी रहती है। लाइन में ट्रिपिंग, फाल्ट के कारण औद्योगिक इकाईयों को सुचारु आपूर्ति नहीं मिल पाती। इससे उद्यमियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही निगम को भी राजस्व की हानि होती है।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने को अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने इस क्षेत्र में 10 एमवीए क्षमता के बिजलीघर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर, रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी है। शासन द्वारा पहले ही इस तरह के प्रस्ताव मांगे गए हैं, ऐसे में जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की बात कही जा रही है। कुल मिलाकर औद्योगिक क्षेत्र के लिए नए बिजलीघर के निर्माण से उद्यमियों को काफी राहत मिलेगी।
-पटना और बाबूगढ़ बिजलीघर की खत्म होगी ओवर लोडिंग
औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजलीघर के निर्माण से पटना और बाबूगढ़ बिजलीघर की ओवर लोडिंग खत्म हो जाएगी। ऐसे में इनसे जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को भी निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। उद्योगों को चलाने में भी परेशानी नहीं होगी।
बाबूगढ़ और जसरूपनगर बिजली घर की क्षमता वृद्धि का काम शुरू-
बाबूगढ़ बिजलीघर पर फिलहाल 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। लेकिन अधिक लोड के चलते यहां ओवर लोडिंग हैं, इस बिजलीघर पर पांच एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। वहीं, जसरूपनगर बिजलीघर की क्षमता वृद्धि शुरू कर दी गई है, यहां फिलहाल 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जिसके स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
बिजलीघरों का लिया जा रहा फीड बैक-
बिजली निगम के अफसरों ने जिले के तमाम बिजलीघरों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें बिजलीघरों पर लोड और क्षमता की रिपोर्ट तैयार होगी। जिसके बाद जरूरत पड़ने पर अन्य बिजलीघरों की भी क्षमता वृद्धि होगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के बिजलीघर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद यहां बिजलीघर का निर्माण शुरू होगा। औद्योगिक क्षेत्र में बिजलीघर की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें