फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

हापुड़। विधान परिषद का चुनाव प्रचार रविवार थम गया है। सोमवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। एक दिसंबर को जिले में बने 29 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोट पड़ेंगे। इसके लिए सात सेक्टर व चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट पर हैं।
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सूची प्रकाशित करने के साथ ही मतदान केंद्रों की सूची पहले ही फाइनल कर दी है। एक दिसंबर को होने वाले एमएलसी चुनाव में जिले के 20111 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें स्नातक के 18241 मतदाता और शिक्षक के 1870 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में स्नातक के मतदाताओं को मतदान कराने के लिए 23 और शिक्षक मतदाताओं के मतदान के लिए 6 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें जिले के चार ब्लॉक और दो नगरपालिका में पोलिंग बूथ बनाए जाने है। जहां जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। 30 दिसंबर को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां बसों द्वारा पोलिंग बूथों के लिए रवाना होगी। पोलिंग बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
इसके अलावा प्रत्येक बूथ की विडियोग्राफी भी की जाएगी। वहीं, सुबह 8 बजे से जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होगा। जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 0122-2300058 पर फोन कर चुनाव संबंधी सभी जानकारी ली जा सकेगी।
चुनाव को संपन्न कराने के लिए 29 पोलिंग पार्टियां सोमवार को कलक्ट्रेट से रवाना होंगी। इनमें 23 पार्टियां स्नातक व 6 पार्टियां शिक्षक मतदाताओं को मतदान कराएंगी। चार पोलिंग पार्टियों को रिर्जव में भी रखी गई हैं। वहीं, प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी राजपत्रित अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मतदान पार्टी में एक कर्मी केंद्र सरकार (बैंक) का नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

---------------------------
-प्रत्येक बूथ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर-
जिले में मतदान के लिए बने 29 बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं और सभी बूथों की वीडियोग्राफी व वेबकास्ंिटग कराई जाएगी। मतदान के बाद सील्ड मतपेटी एवं सील्ड अभिलेख कलक्ट्रेट में जमा कराए जाएंगे। जो उसी दिन पुलिस अभिरक्षा में रिटर्निंग ऑफिस कार्यालय मेरठ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें