फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में नहीं बजेगा बैंड, सिर्फ 100 लोग होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में नहीं बजेगा बैंड, सिर्फ 100 लोग होंगे शामिल
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच अब शादी समारोह में बैंडबाजा नहीं बजेगा। सिर्फ 100 लोग ही समारोह में शामिल होंगे। बुजुर्ग, गर्भवती महिला और बीमार लोगों को कार्यक्रम में नहीं बुलाया जा सकेगा। इन नियमों की अवहेलना पर सीधे जेल होगी, बैंक्वट हॉल को भी सील किया जाएगा। नए आदेशों से विवाह वाले घरों में असमंजस की स्थिति बन गई है।
कोरोना काल में अनलॉक प्रक्रिया के बाद शादी समारोह में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी थी। करीब चार महीने बाद 25 नवंबर से सहालग शुरू होने जा रहे हैं। इस दिन हापुड़ जिले में बड़े स्तर पर विवाह समारोह हैं। आलम यह है कि तमाम बैंक्वट हॉल, बैंड बाजा और डीजे बुक किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पहली अनुमति के अनुसार 200 कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच शासन से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें विवाह समारोह में अधिकतम 100 लोगों को शामिल किए जाने की अनुमति दी गई है। जिससे लोग परेशान हैं।
500 से अधिक शादियां होंगी प्रभावित
- चार महीने बाद शुरू हो हुए सहालग के पहले दिन देव उठान एकादशी पर जिले में करीब 500 से अधिक शादियां हैं, जो कोरोना महामारी की नई गाइडलाइन से प्रभावित हो जाएंगी।
बुक किए जा चुके हैं बैंडबाजा, आतिशबाजी
- शादी समारोह के लिए जिले में तमाम बैंडबाजे, आतिशबाजी, बैंक्वेट हॉल बुक किए जा चुके हैं। इनका भुगतान भी बहुत से लोगों ने कर दिया है। ऐसे में नई गाइडलाइन आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
लोगों को बांटे कार्ड, अब किसे करें मना
- विवाह समारोह में शामिल होने के लिए 200 कार्डों का वितरण शादी वाले परिवारों ने कर दिया है। लेकिन अब अनुमति 100 लोगों की रह गई है। ऐसे में किसे समारोह में आने से रोकें यह बड़ा असमंजस बन रहा है।
आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई
- बैंक्वट हॉल में यदि आदेशों की अवहेलना की गई तो उसे भी सील करने की चेतावनी दी गई है। अगर किसी मैरिज होम की क्षमता 100 लोगों की है, तो एक बार में उसमें 50 फीसदी लोगों को ही शामिल किया जा सकेगा।
पुलिस रखेगी निगरानी
- विवाह समारोह के दौरान संबंधित थानों की पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में पूरी नजर बनाकर रखेेगी। कोरोना महामारी की गाइडलाइन की अवहेलना होते ही कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। इस संबंध में एसपी ने समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि कोरोना काल में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नई गाइडलाइन के अनुसार समारोह में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग और बीमार लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा। गाइडलाइन का हर हाल में पालन कराया जाएगा। आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें