फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 14 नए मामले, 15 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 14 नए मामले मिले, 15 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में रविवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए, जबकि 15 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेज दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को एंटीजन किट की जांच में 9, आरटीपीसीआर की जांच में तीन, ट्रू नेट मशीन की जांच में दो मरीज संक्रमित मिले। इनमें सिद्धार्थनगर हापुड़ का एक, अर्जुननगर का एक, दोमई का एक, डूहरी का एक, सिंभावली के चार, साकेत कॉलोनी का एक, फरीदपुर का एक, आर्यनगर का एक, जवाहरगंज का एक, गाजियाबाद के दो मरीज शामिल हैं। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3726 पहुंच गई है। 180 मरीजों का उपचार जारी है। जबकि रविवार को 15 मरीज स्वस्थ हो गए, जिसके साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या 3484 हो गई है। अब तक कोरोना से 62 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 232385 लोगों की जांच की जा चुकी है। रविवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें