फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददायरा में हुई पंचायत, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ददायरा में हुई पंचायत, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव ददायरा में जिला पंचायत चुनाव को लेकर एक भावी प्रत्याशी ने पंचायत बुला ली। जिसमें सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ दिया। जिले में धारा 144 लागू हैं, ऐसे में जिले में बिना अनुमति इस तरह के कार्यक्रम नहीं कराए जा सकते।
जिले में जिला पंचायत और ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर अभी से सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि अभी चुनाव का कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं हुआ है। लेकिन संभावित प्रत्याशी अभी से ही तैयारी में जुट गए हैं। गांव ददायरा में बुधवार को जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे एक भावी प्रत्याशी ने अपने दमखम दिखाने के लिए प्रशासन से बिना अनुमति लिए ही पंचायत आयोजित करा दी।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। चुनाव को सफल बनाने की रणनीति बनाई जाने लगी। इस दौरान न तो कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन हो रहा था और न ही धारा 144 को लेकर कोई गंभीरता बरती जा रही थी। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया।
आनन फानन में देहात थाना प्रभारी सुमन सिंह ने संज्ञान लिया। गांव में पुलिस पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर भीड़ को खदेड़ दिया। पंचायत में शामिल लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। भविष्य में इस तरह के आयोजन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमन सिंह का कहना है कि ददायरा में एक घेर में पंचायत हो रही थी। पुलिस ने पंचायत में शामिल लोगों को चेतावनी देकर घर भेज दिया। इस तरह के आयोजन फिलहाल नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें