फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पेट पर लात मारी, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के पेट पर लात मारी, हुआ गर्भपात
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरापुर में बुधवार को मामूली कहासुनी के चलते एक महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने महिला के पेट पर लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अपने ननदोई और भांजे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
गांव मीरापुर निवासी महिला सविता देवी बुधवार दोपहर लहूलुहान हालत में परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने बताया कि इसी गांव में उसके ननदोई और भांजे रहते हैं तथा उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों ने उसके पेट पर लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने हालत बिगड़ते देख महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव मीरापुर निवासी एक महिला ने थानें में आकर आपबीती सुनाई थी। जिसमें उसने ननदोई और भांजे पर आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों से तहरीर के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें